राग सीखने की शुरुआत

0

राग-संगीत

 

विद्यार्थियों को राग सीखने की शुरुआत अधिकतर “राग भूपाली” से क्यों कराई जाती है?

इसके पीछे शास्त्रीय और शिक्षण – दोनों दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण कारण हैं।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
🎵 1) स्वर रचना सरल और शुद्ध
राग भूपाली में केवल 5 स्वर (औडव जाति) होते हैं –
👉 सा रे ग प ध सा
इसमें कोमल या तीव्र स्वर नहीं होते, इसलिए शुरुआती विद्यार्थियों को सुर लगाना आसान होता है।
🎵 2) कान तैयार करने के लिए उत्तम
भूपाली राग स्वच्छ, शांत और मधुर लगता है।
इससे नवशिक्षार्थी विद्यार्थियों का सुर, श्रुति और रियाज़ का आधार मजबूत होता है।
🎵 3) राग की पहचान समझने में आसान
भूपाली का पकड़, चलन और स्वर संवाद स्पष्ट होने के कारण
“राग क्या है?” यह समझने के लिए यह राग बहुत उपयोगी है।
🎵 4) आलाप, तान, पलटे सिखाने में सरल
स्वर कम होने के कारण विद्यार्थी आसानी से
👉 आलाप
👉 सरल पलटे
👉 छोटी तानें
सीख सकते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
🎵 5) अनेक रागों का आधार
भूपाली समझने के बाद आगे
👉 देसकार
👉 दुर्गा
👉 देश
👉 यमन (अगले स्तर पर)
जैसे राग समझना आसान हो जाता है।
🎵 6) मानसिक आनंद और उत्साह
भूपाली का भाव शांत और भक्तिरस प्रधान होने के कारण
विद्यार्थी को गाते समय आनंद मिलता है और संगीत में रुचि बढ़ती है।
👉 इसीलिए सुर साधना, राग की समझ और आत्मविश्वास — इन तीनों के लिए “राग भूपाली” को आदर्श पहला राग माना जाता है।


Why is “Raag Bhoopali” usually chosen as the first raag for students?


There are many important reasons behind this, from both classical and teaching perspectives.
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
🎵 1) Simple and pure note structure
Raag Bhoopali uses only five notes (Audav jaati) –
👉 Sa Re Ga Pa Dha Sa
There are no komal (flat) or teevra (sharp) notes, so it becomes easier for beginners to sing in tune.
🎵 2) Excellent for ear training
Bhoopali sounds clean, calm, and melodious.
It helps in building a strong foundation of pitch, shruti awareness, and regular practice (riyaaz).
🎵 3) Easy to understand the identity of a raag
Because Bhoopali has a clear pakad, movement (chalan), and note relationships,
it is very helpful for understanding what a “raag” actually is.
🎵 4) Easy to learn alaap, taan, and paltas
With fewer notes, students can easily practice
👉 alaap
👉 simple paltas
👉 short taans
This increases confidence.
🎵 5) Foundation for many other raags
After learning Bhoopali, raags like
👉 Deskar
👉 Durga
👉 Desh
👉 Yaman (at the next stage)
become easier to understand.
🎵 6) Mental joy and motivation
The peaceful and devotional mood of Bhoopali gives happiness while singing and builds love for music.
👉 That is why Raag Bhoopali is considered an ideal first raag for developing pitch, raag awareness, and confidence.

✍️ प्रस्तुत लेख श्री. सचिन भालेराव जी के सौजन्य से प्रकाशित किया गया है।

संगीत जगत ई-जर्नल आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे फ्री में जुड़ने के लिए नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटन पर क्लिक करके अभी जॉईन कीजिए।

संगीत की हर परीक्षा में आनेवाले महत्वपूर्ण विषयोंका विस्तृत विवेचन
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Please Follow on FacebookFacebook
Please Follow on InstagramInstagram
Please Subscribe on YouTube                                                                                                           YouTube

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top