Music

sangeet-jagar

  
 ||ॐ श्री गणेशाय नमः ||
 || ॐ श्री सरस्वतेय नमः||
  || ॐ श्री नादब्रम्हणे नमः ||

  प्रस्तावना   
           
सभी संगीतप्रेमियों को सादर प्रणाम,

                             

                संगीत का विद्यार्थी वर्ग बहुत दिनों से एक ऐसी ई-जर्नल की मांग कर रहा था जिसमें एक क्लिक पर बी.ए./एम.ए./NET- संगीत तथा संगीत विशारद-अलंकार की परीक्षाओं में आने वाली थेअरी/शास्त्र का विस्तृत विवेचन हो। वास्तव में उनकी यह मांग उचित भी थी क्योंकि सरल हिंदी भाषा में अभी तक कोई ऐसा ई-जर्नल प्राप्त नहीं था जिसमें ऐसे परीक्षार्थियों तथा संगीतप्रेमियों को मनवांछित सामग्री इंटरनेट पर एकसाथ प्राप्त हो सके। विद्यार्थियों की यह कठिनाई हमारे दृष्टि में भी थी और हम चाहते थे कि इसे तुरंत दूर कर दिया जाए। यही समस्या का निवारण करने के लिए संगीत जगत ई-जर्नल की निर्मिती की गई है।


                             UGC-NET, भारतीय संगीत कलापीठ, अ.भा. गांधर्व महाविद्यालय मंडल, प्रयाग संगीत समिति एवं विभिन्न संगीत शिक्षण केंद्रों के पाठ्यक्रमों के आधार पर संगीत-जगत की रचना की गई है। अतः विभिन्न केंद्रों में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इससे यथेष्ट सहायता प्राप्त होगी,ऐसा हमारा विश्वास है।


                            संगीत जगत जर्नल की मदद सें संगीत परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने की पूर्ण आश्वस्ति है । साथ ही भारतीय संगीत के शास्त्रीय ज्ञान का एक विशाल कोष भी विद्यार्थियों को प्राप्त हो सकता है, जिसकी उन्हें अपने संगीत जीवन में पग-पग पर आवश्यकता पड़ेगी।

                           अतः संगीत-जगत इस ई-जर्नल पर प्रकाशित होनेवाले अपने पसंदीदा लेख संगीत के परीक्षार्थी एवं अभ्यासक इनसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें। माँ सरस्वती को नमन करके तथा सभी संगीत विद्वानों के प्रति भारी कृतज्ञता प्रकट करते हुए एवं सभी वाचकों को मैं हार्दिक धन्यवाद प्रेषित करता हूँ। 

                                                                               -प्रा. राहूल गं. आघाडे
                                                               [एम.ए.(संगीत), बी.एड., संगीत अलंकार]

अपने संगीतप्रेमी दोस्तों में हमारे लेख अवश्य शेअर करें । संगीत जगत ई-जर्नल आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे फ्री में जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज Sangeet-Jagat को लाइक कीजिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top